- Hindi News
- National
- Bagha News The Injured Children Said The Driver And A Teacher Had Drunk Alcohol
घायल बच्चों ने कहा- चालक व एक शिक्षक ने पी रखी थी शराब
शनिवार देर रात परिभ्रमण
पर वाल्मीकिनगर गई स्टूडेंट्स से भरी बस पलट गई थी
वाल्मीकिनगर में टाइगर रिजर्व के जंगल व अन्य रमणिक स्थलों का परिभ्रमण कर लौट रहे ज्यादातर बच्चे यात्रा के दौरान आने वाले चक्कर से बचने के लिए आंखें मूंदे हुए थे। छतरौल गांव के पास अचानक बस पलटी तो कुछ क्षण तक तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। उन्हें करना क्या चाहिए। सबकी जान संकट में थी। इसी बीच लोगों ने बस का शीशा तोड़ना शुरू किया, उन्हें बस से बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया। छतरौल गांव के पास बस दुर्घटना में घायल गंगा कुमारी, नितेश कुमार, रानी कुमारी, निशा कुमारी, पिंकी कुमारी यह आपबीती सुनाते हैं। हरनाटांड़ पीएचसी से शनिवार की ही रात इन सभी को रेफर कर दिया गया था।
सहजन के पेड़ होने के कारण बच गई बच्चों की जान, हो सकती थी भारी क्षति
घटनास्थल पर जहां बस पलटी है, वहां नहर के किनारे एक सहजन का पेड़ है। पलटी खा रही बस को काफी हद तक इस सहजन के पेड़ ने रोका। फलतः बस बहुत तेजी से फेंका नहीं सकी। अन्यथा बस बगल के दोन नहर में जाकर गिर जाती और तब इस हादसे का रूप अलग होता। कई बच्चों के अभिभावक बताते हैं कि इस सहजन के पेड़ के कारण ही बच्चों का पुनर्जन्म हुआ है।
हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से फरार हो गए थे नशे में धुत शिक्षक
अस्पताल में भर्ती छात्रों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी। उनके साथ गए एक शिक्षक ने भी शराब पी रखी थी। घटना के समय जब वे चिल्लाने लगे और उस शिक्षक से मदद मांगी तो वह यह कहते हुए भाग गया कि उसे तो पुलिस पकड़ लेगी। चालक के होश मे नही रहने से बस का संतुलन बिगड़ा।
अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती बस दुर्घटना में घायल छात्र।