पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News The Result Of Degree In Brabu Is The Means Of Exploitation Of Students Demonstrating Against The Disturbances In The Result

बीआरएबीयू में डिग्री का रिजल्ट बना छात्रों के शोषण का जरिया, रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की डिग्री टू रिजल्ट गड़बड़ी मामले में जारी विरोध प्रदर्शन की कड़ी में गुरुवार को भारतीय आजाद मंच कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। एमजेके कॉलेज में हुए विरोध प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार के िखलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि डिग्री टू के जारी हुए परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है।कई विषयों का परिणाम भी अब तक नहीं आया है। यह विश्व विद्यालय की गलत कार्यशैली का परिणाम है। डिग्री की परीक्षाओं के रिजल्ट में बार-बार गड़बड़ी के बावजूद विवि अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहा। इसकी वजह से छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण इस तरह का रिजल्ट प्रकाशित किया जा रहा है। जिसका एक मात्र मकसद छात्रों का आर्थिक शोषण है।

प्रैक्टिकल में अनुपस्थित दिखा रिजल्ट की गई है पेंडिंग

जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि डिग्री टूटे रिजल्ट में पॉलिटिकल साइंस की जगह जियोग्राफी दिखा उसमें प्रैक्टिकल में अब्सेंट दिखाकर रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है। वही बहुत ऐसे छात्र हैं जिनका रिजल्ट न तो पेंडिंग है न फ़ेल और न ही पास दिखाया जा रहा है। यह साबित करता है कि रिजल्ट में कितनी अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि जारी की गई रिजल्ट पर रोक लगाते हुए पुनः रिजल्ट में सुधार कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। अन्यथा भारतीय आजाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रर्दशन में पीयूष मिश्रा, कुमार,मनु कुमार,टूनटून तिवारी,अंकित कुमार,प्रिंस कुमार,सत्यजीत कुमार,धर्मबीर कुमार,राहुल कुमार,आफताब आलम आदि शामिल थे।

विवि के खिलाफ नारेबाजी करते आजाद मंच के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...