- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News The Speaker Said Public Awareness Will Be Protected Only Through Legal Awareness
वक्ता बोले- कानूनी जागरूकता से ही जनता के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी
भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के प्रांगण में जिला विधिक संघ प्राधिकार बेत िया द्वारा रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को दत्तक ग्रहण प्रक्रिया अर्थात बच्चों को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विधिक सलाहकार अधिवक्ता दीपक मणि तिवारी ने जागरूकता शिविर में मानसिक दिव्यांगता तथा उपभोक्ता कानून की जानकारी दी। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में बहुत लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। जीवन कौशल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश राव ने कहा कि इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा। ताकि आम आदमी को न्याय मिल सके। माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव भोट चतुर्वेदी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक को सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट प्रांगण में विधिक सहायता केंद्र खोलने की घोषणा भी की गई। मौके पर विधिक स्वयंसेवक समरेंद्र कुमार, कन्हैया राव, रविन्द्र सिंह, नीतेश राव गौनाहा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, हलका कर्मचारी, पंचायत सेवक, सरपंच आदि उपस्थित रहे।