पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Majhaulia News The Villagers Stopped The Inspector The Policeman Refused

ग्रामीणों ने दरोगा को रोका थानेदार ने किया इनकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझौलिया | मझौलिया थाना के परसा गांव में एक मामले की जांच करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने रोक लिया। बाद में थानाध्यक्ष की पहल पर मामला शांत हुआ। दरोगा सीके तिवारी परसा पंचायत के खोजवा टोला में एक आरोपित को गिरफ्तार करने गए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 7 मार्च को मंगलपुर बाजार निवासी राजन यादव की बाइक से रामदेव राम को ठोकर लग गई थी। इधर, ठोकर लगने के बाद ग्रामीणों ने राजन व उनकी बाइक को गांव में ही रोक लिया। राजन ने खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस राजन यादव के साथ जख्मी के परिजनों को भी पुलिस वैन में बिठाने लगी। जिसका विरोध कर ग्रामीणों ने पुलिस को वहीं रोक लिया। थानेदार के पहल पर पुलिस राजन को लेकर थाना पहुंची। थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को रोके जाने की बात गलत है।
खबरें और भी हैं...