पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bairiya News There Was An Atmosphere Of Love And Harmony In The Region On Holi

होली पर क्षेत्र में प्रेम व सौहार्द का रहा माहौल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैरिया | बैरिया में होली का महापर्व प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। होली में कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। सुबह से लोग प्रेम व सौहार्द के साथ इस पर्व को एक दूसरे के साथ मनाते दिखे। लोग एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर बधाइयां दी। सामूहिक रूप से भी होली मिलन समारोह किया गया। जिसमें एक साथ लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इसी क्रम मे भितहा पंचायत के पंचायत भवन पंचायत समिति सदस्य भोला दुबे की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह रखा गया। जहां पंचायत के लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भोज का आनंद लिया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी नंदलाल साह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बुनिलाल पासवान, प्रमुख मोहन चौधरी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...