- Hindi News
- National
- Bettiah News There Were Mistakes In Practical Copies Of All Four Subjects
चारों विषयों की प्रैक्टिकल की कॉपियों में हुई थीं गड़बड़ियां
नरकटियागंज स्थित पंडित केदार पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज में 4 विषय संगीत, मनोविज्ञान, भूगोल व होम साइंस की प्रैक्टिकल की परीक्षा में नकल की गई थी। कई एक्सटर्नल प्रोफेसर के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए थे। दैनिक भास्कर में 4 मार्च को प्रकाशित खबर के बाद गठित जांच दल ने इस नकल का पर्दाफाश गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में की। दो डीपीओ की जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट से गड़बड़ियों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार सभी दस्तावेजों व पक्षों की जांच में सभी आरोप सही प्रतीत होते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दैनिक भास्कर में प्रकाशित सभी आरोप सत्य पाए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे फर्जीवाड़े में जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट ने तात्कालिक प्राचार्य प्रोफेसर अरुण सिन्हा को आरोपित किया है। भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी के प्रोफेसर काशीनाथ प्रसाद की भूमिका को संदिग्ध बताया है।
इस पूरे फर्जीवाड़े में जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट ने तात्कालिक प्राचार्य प्रोफेसर अरुण सिन्हा को आरोपित किया है। भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी के प्रोफेसर काशीनाथ प्रसाद की भूमिका को संदिग्ध बताया है।
4 मार्च को प्रकाशित खबर।
जांच टीम में शामिल दो डीपीओ की जांच रिपोर्ट मिल गई है। चारों विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान नकल करने व अन्य फर्जीवाड़े को उजागर करने के सभी मामले सत्य पाए गए हैं।
-हरेंद्र झा, डीईअो, बेतिया