पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagha News There Will Be Special Gram Sabha In Every Panchayat Of Bagaha 2 Block From 16 March To 30 April

16 मार्च से 30 अप्रैल तक बगहा - 2 प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में होगी विशेष ग्राम सभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम सभा शिविर में लोक शिकायत निवारण, लोक सेवा का अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम समस्या, ग्रामीण विकास, जीविका, कृषि, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, उर्जा सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। 24 मार्च को बड़गांव पंचायत के पंचायत सरकार भवन में , 25 मार्च को नड़ा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में, 26 मार्च को चखनी रजवटिया पंचायत के पंचायत भवन में, 27 मार्च को चन्द्र्हा रुपवलिया पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय शेरा बाजार चन्द्रहा में, 28 मार्च को इंगलिशिया पंचायत के पंचायत भवन में, 30 मार्च को रायबारी महुअवा पंचायत के सामुदायिक भवन डीह पर, 31 मार्च को बसवरिया पंचायत के मनरेगा भवन में, 3 अप्रैल को सिसवा बसंतपुर पंचायत के पंचायत भवन में, 4 अप्रैल को बीबी बनकटवा के पंचायत सरकार भवन में, 7 अप्रैल को सलहा बरियरवा के पंचायत सरकार भवन में, 8 अप्रैल को लगूनाहा चौतरवा के कमल प्लांट में, 11 अप्रैल को टेसरहिया बथुवरीया के पंचायत सरकार भवन में, 13 अप्रैल को चन्द्रपुर के मनरेगा भवन में, 15 अप्रैल को हरदी नदवा पंचायत के पंचायत कार्यालय में, 16 अप्रैल को भैसहीं पाडरखाफ पंचायत के पंचायत कार्यालय हरपुर में, 17 अप्रैल को पतिलार पंचायत के पुराना बुनियादी विद्यालय पतिलार में, 18 को कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़हिया में, 20 अप्रैल को सिंगाडी पिपरिया पंचायत के पंचायत कार्यालय में, 21 अप्रैल को बांसगांव मंझरिया पंचायत के पंचायत कार्यालय में, 22 अप्रैल को मझौवा पंचायत के प्राथमिक मध्य विद्यालय मझौवा में, 24 अप्रैल को परसा बनचहरी पंचायत के पंचायत कार्यालय में, 25 अप्रैल को मेहूड़ा पंचायत के राजकीय उत्क्रमीत मध्य विद्यालय विश्वम्भरापुर में, 27 अप्रैल को भैरोगंज पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भैरोगंज में तथा 28 अप्रैल को महीपुर पंचायत के पंचायत कार्यालय में ग्राम सभा लगेगी।

भास्कर न्यूज| बगहा

बगहा - 2 प्रखंड में 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। विशेष ग्रम सभा के माध्यम से पंचायत स्तर पर विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं का आकलन होगा। प्रतिदिन दो पंचायतों की ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि सार्थक संवाद के अभाव में आम लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है। जिसके कारण योजनाओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में संवाद सशक्त माध्यम बन सकती है।

एक दिन में दो पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

ग्राम सभा के आयोजन के लिए कर्मियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर से रोस्टर तैयार कर परिचालित किया जायेगा। इसी रोस्टर के अनुसार ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन कराना सुनिश्चित किया जायेगा। विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायतों में चलने वाले सभी योजनाओं की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों को उपलब्ध कराऐंगे। ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड स्तरीय सभी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रहेगी।

योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्पन्न हो रहे समस्याओ से पदाधिकारी रुबरु होंगे। पदाधिकारी समस्याओ की जानकारी लेंगे। सरकार से लोगों की क्या अपेक्षा है, इसका भी आकलन होगा।

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

सात निश्चय के अन्तर्गत महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम पंचायत के स्तर पर चलाई जा रही है। जिसे पंचायत स्तर पर लोगों के बीच पहुंचाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम सभा में लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओ का अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम आदि पर भी चर्चा होगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम समस्या, कृषि सहित अन्य मामलों की सुनवाई होगी

सरकार से लोगों की क्या उम्मीद है, ये भी जानेंगे
खबरें और भी हैं...