पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीकर विवाद करने के मामले में तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से शराब के नशे में तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर मेडिकल जांचोपरांत जेल भेज दी है। बताते है कि किशुनबाग निवासी फिरोज घर आकर अकसर परिजनों से मारपीट करता था। साथ ही नशे के लिए घर का समान भी बेच देता था। उसकी प|ी नजमा खातून पुलिस को फोन कर दी। नजमा की शिकायत पर पुलिस फिरोज को पकड़ ली। वहीं भोला एमपी चौक पर किराये के मकान में रहने वाली वंदना देवी अपने शराबी पति मनीष कुमार सिंह को पुलिस हवालात में भेजवा दी। वंदना कि शिकायत हैं कि उसका पति शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता है। इधर पशुपति नगर निवासी कमलेश गिरी की प|ी किरण देवी ने शराबी पुत्र राजा गिरी को पुलिस के हवाले कर दी।

खबरें और भी हैं...