महिला का फाेटो वायरल करने में तीन गिरफ्तार
चनपटिया | पड़ोस की महिला का फाेटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकाें काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुमारबाग ओपी के राजमोहन कुमार, सिवनिया के दीपू मिश्र व मुर्गिया टोला रामगढ़वा के परवेज आलम है। कुमारबाग ओपी प्रभारी राजीव रजक ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि राजमोहन कुमार ने अपने पड़ोस की एक महिला को विश्वास में लेकर उसका फोटो मोबाइल से खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।