पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Three Dashed With 13 Liters Of Liquor On Secret Information

गुप्त सूचना पर 13 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भंगहा थाना की पुलिस ने 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी और दो शराबियों को गिरफ्तार की है। भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दो जगह शराब बेचने का धंधा चल रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनार्थ जगह पर पहुंचकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान दोनो जगह से तेरह लीटर देसी चूलाई शराब के साथ एक कारोबारी को और दो पियक्कड़ को धर दबोचा गया। तीनों केा जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...