- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Three Injured Including A Young Man Fell In Private Hospital
ठनका गिरने से युवक समेत तीन घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
शिकारपुर थाना के बरगजवा गांव में ठनका गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घायलों की पहचान बरगजवा गांव निवासी 35 वर्षीय नंदकिशोर साह, 15 वर्षीय नवनीत कुमार तथा 8 वर्षीय राजा कुमार के रूप में की गई। हालांकि नवनीत एवं राजा को हल्की चोट आई थी। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं नंदकिशोर साह ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज नरकटियागंज के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नंदकिशोर खेत में गन्ना की फसल देखने जा रहा था। उसी समय तेज बारिश होने लगी। वह छुपने के लिए एक पेड़ के नीचे जैसे ही गया कि तेज आवाज के साथ ठनका गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि वहीं पास की एक झोपड़ी में बैठे दोनों किशोर भी ठनका की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों को हल्की चोट लगी है। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। दो लड़कों को इलाज के बाद सही हालत में घर भेज दिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।