पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Tiger Bred Goat In Sugarcane Field Near Border Security Road

सीमा सुरक्षा सड़क के पास गन्ना के खेत में बाघ ने बकरी को बनाया निवाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरकटियागंज| वीटीआर गोवर्धाना वन क्षेत्र के एसएसबी कैंप के पूर्व सीमा सुरक्षा सड़क के पास गन्ना के खेत में शुक्रवार की दोपहर चारा चर रहे तीन बकरियों का बाघ ने मार डाला है। मटियरिया पंचायत के शेरपुर सिरिसिया गांव निवासी प्रकाश मुखिया की प|ी एवं अलगू मुखिया का पुत्र सीमा सुरक्षा सड़क पर बने पुल के उत्तर में बकरियों काे चरा रहे थे। उसी समय गन्ने के खेत से एक बाघ निकला और बकरियों के ऊपर झपट्ट मारा। हो हल्ला करने के बाद बाघ भाग गया। लेकिन, गिनती में तीन बकरियां कम मिलीं। इससे प्रतीत होता है कि तीन बकरियों को बाघ ने निवाला बनाया है। वन रक्षी अमोद कुमार मंडल ने बताया कि बाघ के पग मार्क के ट्रैकिंग के क्रम में गन्ने के खेत से बकरी को मृत पाया गया।
खबरें और भी हैं...