पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lauria News Training Provided To The Members Under The Sustainable Steps Against Slavery Project

गुलामी के विरुद्ध स्थाई कदम परियोजना के तहत सदस्यों काे दिया गया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के गोनौली-डुमरा पंचायत अंतर्गत सिरकैया में फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी द्वारा गुलामी के विरुद्ध स्थाई कदम परियोजना अंतर्गत शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समुदाय परिपक्वता फार्म संबंधित समुदाय निगरानी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संस्था के परियोजना समन्वयक र|ेश मिश्र ने कहा कि समुदाय परिपक्वता फार्म, वह फार्म है जिसके उपयोग से समुदाय के वर्तमान दासता की परिस्थितियों की जानकारी सहज व सरल रुप से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समुदाय में दासत्व उन्मूलन की सफलता और स्थायीत्व के आंकलन के लिए यह फार्म अत्यंत ही जनकल्याणकारी है। वहीं प्रखंड समन्वयक फ्रांसिस जेवियर ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उक्त यंत्र के उपयोग के तरीके बताए। इस दौरान प्रतिभागियों ने समूह अभ्यास द्वारा मानक के तरीके, रेटिंग व प्राप्त परिणामों को देखते हुए आगामी कार्ययोजना बनाने के गुर भी सिखे। प्रशिक्षण में बगहा-1 प्रखंड के चंद्राहा व योगापट्टी के सेमरी मन में संचालित समुदाय निगरानी समिति के नेतृत्वकर्ता व सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर भगराशन राम, रोहित अल्फ्रेड, गीरजा देवी, शांति देवी, कांति देवी आदि थे।

खबरें और भी हैं...