सत्याग्रह भवन में दी गई पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि
सत्याग्रह भवन में पूर्व मंत्री सह सांसद वैधनाथ प्रसाद महतो के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता डा. एजाजा अहमद ने कहा कि स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो का सारा जीवन बेतिया व बिहार के विकास के लिए समर्पित रहा। उनकी इच्छा थी कि बेतिया में एक विश्वविद्यालय स्थापित हो। ताकि महर्षि बाल्मीकि, गौतम बुद्ध , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के समाज के उपेक्षित वर्ग के बच्चों को आसानी से उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सके। मौके पर डा. शाहनवाज अली, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर डा. नीरज गुप्ता, अधिवक्ता शंभूशरण शुक्ल, शाहीन परवीन ,अमित कुमार लोहिया आदि मौजूद रहे।