शहर में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी
नगर में अलग अलग जगहों से दो बाइक चोरी कर ली गई है। इस क्रम में चोरों ने नगर के प्रधान डाकघर व मित्रा चौक स्थित शंकर विवाह भवन के समीप बाइक चोरी कर ली है। मामले में नगर थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। बताया जाता है कि चंद्रहार बलिया निवासी पप्पू कुमार बाइक लेकर प्रधान डाकघर बेतिया आए थे। चोरों ने डाकघर के समीप से बाइक गायब कर दी। जबकि मनुआपुल ओपी क्षेत्र के रायधुरवा गांव निवासी रंजय कुमार राय अपने दोस्त की पुत्री की शादी में शामिल होने मित्रा चौक स्थित शंकर विवाह भवन में आए थे। बाइक को विवाह भवन परिसर में ही खड़ी कर दिये। कुछ देर के बाद वापस आने पर देखा कि बाइक गायब है। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बाइकों की खोजबीन की जा रही है।