धुमाटांड़ में दो गुटों में मारपीट, चार गिरफ्तार
नरकटियागंज | भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटांड़ गांव में दो गुटों में हुए मारपीट व तीन घर जलने के मामले में दोनो पक्षों के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें एक पक्ष के जावेद आलम के आवेदन पर शेख एबाबुल व हुसनैन मियां को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के हुसनैन मियां के आवेदन पर जावेद आलम व शेख रसीद को नामजद किया गया है। भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।