पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Two People From Abroad In Narkatiaganj And Lauria Marked Suspicion Of Corona

नरकटियागंज व लौरिया में विदेश से आने वाले दो लोग कोरोना के संदेह में चिह्नित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरकटियागंज अनुमंडल के दो जगहों पर कोरोना के संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए चिन्हित किया है। दोनों व्यक्ति कोरोनाग्रस्त देश से भारत आए थे। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम के जांच से वंचित रहने पर भारत सरकार व स्वास्थ्य विभाग नरकटियागंज एवं लौरिया के दो लोगों को नाम लिस्ट में शामिल कर दिया। नरकटियागंज एवं लौरिया में दोनों जगहों पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विदेशों से आनेवाले लोगों की मेडिकल जांच एयरपोर्ट पर की जाती है। लेकिन, देश में 5 दर्जन ऐसे लोग हैं, जिनकी जांच नहीं हो पाई है। उसी लिस्ट में नरकटियागंज के सियरही गांव महताब आलम एवं लौरिया के गोनौली गांव निवासी चंद्रिका राम का नाम सूची में शामिल है। प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार फिलहाल सियरही गांव में एक 4 सदस्यीय टीम भेजी गई थी। लेकिन महताब अभी घर नहीं लौटा है। विभाग द्वारा अनुमंडल में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया। वहीं पीड़ित की जांच को 4 सदस्यीय टीम में डा कमलेश झा, हेल्थ एजुकेटर दिनेश कुमार एवं एएनएम व एक स्वास्थ्य कर्मी को भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...