पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Two Sides Get Entangled Over A Mutual Dispute Over Drunk Fiercely Beaten And Stoned

नशे में आपसी विवाद को लेकर उलझे दो पक्ष, जमकर मारपीट व पत्थरबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटांड़ गांव में दो गुटों में हुए हिंसक झड़प में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों में प्रथम पक्ष के हसनैन मियां, शाहिना खातून, रेहाना खातून तथा द्वितीय पक्ष के शेख जावेद, शेख राजू, शेख इरफान तथा तराना खातून शामिल है। सभी का इलाज मैनाटांड़ के सीएचसी एवं निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात नशे की हालत में धुमाटाड़ निवासी शेख मीर हसन तथा हसनैन मियां आपस में उलझ गए। दोनों ओर से लाठी डंडा के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एक दूसरे के पक्षधरों के तीन घरों में आग लगा दी। जिसमें एक पक्ष के सिकंदर मियां, दूसरे पक्ष के शेख अबूल हसन व शेख मीर हसन की झोपड़ी जल गई और हजारों की क्षति हुई। भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

झोपड़ीनुमा घर में लगाई गई आग से धू-धू कर जलता घर।
खबरें और भी हैं...