- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Two Youths Caught Stealing Mobile Phones In Private Hospital Handed Over To Police
निजी अस्पताल में मोबाइल चोरी करते दो युवकों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
नरकटियागंज| नगर के कृषि बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में मोबाइल चोरी करते हुए दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के पास से आधा दर्जन चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। इस संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक निजी अस्पताल के एक मंजिला इमारत पर जाकर मरीजों के कमरे में घुस कर मोबाइल चोरी करने लगे। उसी समय अस्पताल के एक कर्मी ने देखा और दोनों को पकड़ लिया। हालांकि अस्पताल में मौजूद लोगों ने उनकी हल्की पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।