- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Villagers Of Gauripur Demonstrated At Panchayat Headquarters
गौरीपुर के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
परसौनी पंचायत अंतर्गत गौरीपुर में पीडीएस दुकानदार के दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय के समीप प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीण बुनीलाल यादव, श्यामसुन्दर यादव, सीताराम यादव, मोती ठाकुर, राजू कुमार, राजहरण यादव, आदित्य कुमार, सुनैना देवी, कृष्णावती देवी, सन्नी राउत समेत सैकड़ों लाभुकों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन पत्र नरकटियागंज एसडीएम को भेजा है। जिसमें आक्रोशितों ने बताया है कि जब भी लाभुक राशन किरासन का उठाव करने जाते हैं, तब उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं चार किलो राशन का 15 रुपये लेते है। जबकि 45 रूपया लेकर मात्र डेढ़ लीटर किरासन तेल देते है। जिसका विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने दुकान भी बराबर बंद ही रहने की शिकायत नरकटियागंज एसडीएम से किया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर शिक्षक महम्मद आमिल ने बताया कि डीलर एकबाल बैठा स्वयं अपने घर में अपनी दुकान चलाता है।
डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते लाभुक।