पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Villagers On The Road Against Pokhara Encroachment Jam Calm On Assurance

पोखरा अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, जाम, आश्वासन पर हुए शांत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनुआपुल थाना के बेतिया डीह पंचायत के खैरटिया स्थित बेतिया राज के पोखरा के अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का हुजुम बुधवार को सड़क पर उतर पड़ा। ग्रामीणों ने खैरटिया पोखरा के समीप बेतिया मैनाटाड़ सड़क जाम कर दिया और प्रशासन को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सदर एसडीओ विद्यानाथ पासवान, एसडीपीओ पंकज कुमार रावत सहित कई पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में पूर्व में पोखरा अतिक्रमण की सूचना चनपटिया सीओ व बेतिया सदर एसडीओ को दी जा चुकी है। सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को एसडीओ व सीओ को दिया गया है। बावजूद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई इससे नाराजगी थी।

पोखरा के अतिक्रमण को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...