पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार में तेजी से उभर रहा जागो हिंदुस्तान : संतोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां हमेशा से राजनीतिक प्रयोग होता रहा है, आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां ताल ठोक रही है। जनता के दुख दर्द को सुनने के लिए एक चैनल में एंकर रहे विद्या सागर मंडल पिछले दो साल से जागो हिन्दुस्तान पार्टी का निर्माण कर आम जनता के बीच जाकर उनका दर्द सुनने का काम किया है। उक्त बातें पार्टी के नेता संतोष कुमार ने गुरूवार को रामजानकी मंदिर परिसर मे हुई बैठक के दौरान कही। कहा कि बिहार के कई जिलों में दौरा कर विद्या सागर कई जिलों में अपना मजबूत जनाधार बनाएं हैं, उनका कहना है कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की रक्षा के लिए जागो हिंदुस्तान पार्टी का निर्माण किया गया है। ताकि सभी के सपनों को साकार किया जा सके। बैठक मे जुमराती हक अंसारी, प्रेमचंद कुशवाहा, संतोष कुमार, मनोज मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...