नौतन बाजार में कचरे का अंबार, परेशानी
नौतन बाजार स्थित साफ सफाई का व्यवस्था चरमरा गई। नौतन बाजार के मेन मार्केट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे बाजार में महामारी फैलने का शंका बढ़ गई है। इधर देशभर में काेराेना वायरस को लेकर बिहार सरकार हाई अलर्ट है। बाजार में जलजमाव का स्थिति उत्पन्न है जिससे जलजमाव की स्थिति में संक्रमण खतरा रोज बढ़ रहा है। नौतन बाजार में खुले आसमान के नीचे रोड के किनारे मुर्गा बकरी का मांस बिक रहा है जिससे संक्रमण फैलने का भारी आशंका है। हैरत की बात यह है कि उस मांस पर मक्खी धूल कण उड़-उड़ का पड़ रहा है लेकिन प्रशासन चुप्पी के साथ बैठा हुआ है।