- Hindi News
- National
- Bettiah News Wheelchairs Will Be Purchased In High Schools Instruction Given
हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की होगी खरीद, मिला निर्देश
दिव्यांग मतदाताओं को चुनावों में अब मतदान केंद्रों पर पहुंच आसान होगी। व्हील चेयर की मदद से शारीरिक दिव्यांग मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए जिले के सभी हाई स्कूलों में व्हील चेयर की खरीद की जाएगी। विभागीय प्रधान सचिव ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है। जिसमें छात्र व विकास कोष से प्रत्येक हाई स्कूल में एक-एक व्हील चेयर की खरीद का दिशा-निर्देश दिया गया है।
दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए एससी ने जारी किया था निर्देश
आम चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं की सहज व सुलभ भागीदारी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में राज्य के सभी हाई स्कूलों में व्हील चेयर खरीदने का निर्देश विभाग ने जारी किया है।