- Hindi News
- National
- Lauria News Will Be Aware From The Street Corner To Protect Against Corona Virus
कोरोना वायरस से बचाव के लिए नुक्कड़ सभा से करेंगे जागरूक
प्रखंड के चम्पा कुंअर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मानव सेवा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सोनू शुक्ला की अध्यक्षता में सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित डॉक्टर श्याम कुमार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के गुण व लक्षण बताए गए। वहीं सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि प्रखंड के मलीन बस्तियों में जाकर उन्हें नुक्कड़ सभा के माध्यम से इस जीवाणु से बचाव के गुण बताया जाए। बैठक के दौरान डॉक्टर श्याम कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए कम से कम बीस सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोने के बाद ही हाथ से मुंह नाक या आंख का स्पर्श करें। साथ ही मास्क का उपयोग करें। आइसक्रीम या ठण्डे पेय पदार्थ से बचने की भी सलाह दी। बैठक में संगठन द्वारा पांच हजार हैंड बिल आम जनता के बीच वितरित करने का लक्ष्य रखा गया तथा एक सौ साबुन की टिकिया भी बांटने का निर्णय लिया गया। मौके पर संगठन सचिव अर्जुन सिंह, आनन्द सिंह, सदानंद चतुर्वेदी, दीपक कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लौरिया में जानकारी देते सदस्य।