पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagha News Women Are Synonymous With Power Creating Records In Every Field Increasing Police39s Valor And Honor

शक्ति की पर्याय हैं महिलाएं, हर क्षेत्र में रच रहीं हैं कीर्तिमान, पुलिस का भी बढ़ा रहीं शौर्य और सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाएं शक्ति का पर्याय हैं। ये आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान रच रही हैं। पुलिस का शौर्य व सम्मान बढाने में भी इनका योगदान उल्लेखनीय है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बगहा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एसपी राजीव रंजन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूरी हिम्मत व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ना चाहिए। खासकर महिलाएं कुरीतियों से मुक्त समाज के निर्माण में अहम योगदान कर सकती हैं।

कांस्टेबल प्रिया व टिंकी को एसपी ने किया सम्मानित

एसपी राजीव रंजन ने महिला कांस्टेबल प्रिया यादव व टिंकी कुमारी को बेहतर उपलब्धियों के लिए इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। बताते चलें कि कांस्टेबल प्रिया यादव ने पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर से बरामद एक दिव्यांग महिला व उसके बच्चों को उनके परिजनों तक मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। दूसरी महिला कास्टेबल टिंकी कुमारी ने अपना रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वयं रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया था।

आपकी उपलब्धियां दूसरों को करेंगी प्रेरित

एसपी ने इस अवसर पर कहा कि जिन महिलाओं ने समाज के लिए कुछ कर पाने की हैसियत पाई है, उनकी उपलब्धियां दूसरी बच्चियों को भी प्रेरित करती हैं। परिवार के सदस्यों का भी मान बढ़ता है। इसलिए पूरी सजगता के साथ अपना कर्तव्य निभाने की जरूरत है। इस अवसर पर एएसपी अभियान धर्मेंद्र झ़ा, एसडीपीओ संजीव कुमार, मेजर जितेंद्र प्रसाद समेत तमाम अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

पुलिस, सैनिक व अर्द्धसैनिक बल की महिलाओं में ब्लड कैंसर संबंधी जांच निशुल्क की गई

रामनगर| नगर के उहमी कम्पाउंड स्थित आशीर्वाद हास्पीटल में फोगसी बैनर के तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रामनगर थाना में कार्यरत पुलिस अधिकारियों व जवानों की प|ी समेत सैनिक व अर्द्ध सैनिक बल की महिलाओं का ब्लड कैंसर से संबंधित निशुल्क जांच की गई। इस शिविर का उद्घाटन एसडीपीओ अर्जुन लाल व डा. चेतना ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके 22 मरीजों की जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल पटना भेजा गया। एमडी डा. धनंजय कुमार ने बताया कि फेडरशन ऑफ गायनोलोजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के बैनर तले कैंसर की रोकथाम और निदान हमारा संकल्प हमारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 महिलाओं की निशुल्क जांच की गई है। डा. चेतना ने बताया कि स्तन व गर्भाशय में कैंसर से संबंधित जांच की गई है। तथा ब्लड सैम्पल जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध व फर्जी चिकित्सकों से परहेज करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक रहना जरूरी है। इस अवसर पर नगर के चिकित्सक डा. एमआर अजिम, डा. एश्वर्य चौबे, वार्ड पार्षद मो. मेराज, समाजसेवी मुकुल कुमार, मो. मुस्तकीम, शिबू, प्रकाश यादव, सुनील कुमार, सरला देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं की सुरक्षा व आत्मसम्मान
के लिए बनाए गए कानून पर चर्चा


बगहा | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आजीविका मिशन के तरफ से संगिनी महिला क्षेत्र स्तरीय संगठन समूह की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा व आत्मसम्मान के लिए बनाए गए कानून पर चर्चा हुई। महिलाओं के स्वावलंबन और रोजगार के लिए सरकार के तरफ से उपलब्ध कराए गए अवसरों से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में जिन महिलाओं ने सफलता की है, उनकी कहानियां बताई गई। नगर मिशन प्रबंधक अमित कुमार व शिप्रा कुंडू ने कहा कि अब महिलाओं को किसी से डरने व झुकने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके साथ कोई अत्याचार या अनाचार हो रहा है तो आप खुलकर उसका विरोध करें। प्रियंका द्विवेदी ने कोरोना वायरस से वचाव व लक्ष्ण, शहरी समृद्धि उत्सव के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर मौजूद सभी महिलाएं अपने अपने समूह की निर्मित सामान की जानकारी दी।

महिला कॉंस्टेबल को सम्मानित करते एसपी राजीव रंजन। बैठक में मौजूद महिलाएं।

बगहा पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह का किया गया आयोजन
खबरें और भी हैं...