- Hindi News
- National
- Lauria News Women Are The Power Of Family Respect Women Power Mary Edlin
महिलाएं परिवार की है शक्ति, नारी शक्ति का करें सम्मान : मैरी एडलिन
साहु जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर एक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैरी एडलिन, विशप स्वामी, धर्मप्रांत एवं सिस्टर दिव्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैरी एडलिन ने कहा कि महिलाएं ही परिवार की शक्ति है, नारी शक्ति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्थान समाज का उत्थान है। महिलाओं को शिक्षित व स्वालंबी बनाएं, ताकि परिवार की आर्थिक हालत सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि समाज में बच्चियां हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा के दम पर अपनी मुकाम हासिल कर रही हैं। इसलिए महिलाएं अपने परिवार में बेटियों के प्रति कोई भेदभाव न करें। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, विषय पर चर्चा की। वहीं विशप स्वामी ने महिलाओं को स्वालंवी बनने के लिए रोजगारोन्मुखी शिक्षा पाकर उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी। सिस्टर दिब्या ने कहा कि महिला के बिना परिवार अधुरा है। इसके बिना परिवार का पहिया आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने समाज के अनेकों कुरीतीयो के प्रति विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में स्वागत भाषण, नृत्य, वार्षिक प्रतिवेदन, कठपुतली शो संदेश, बाल विवाह, आशीर्वाद वचन, बधाई नृत्य, बालश्रम एवं तस्करी संकल्प तथा राष्ट्रीय गान आदि प्रस्तुत की गई। सिस्टर जयसीना, जशी, प्रफुल्ला, आरुल, मीरा देवी, रुकसाना खातून, विन्दा देवी मौजूद थीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।