पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Young Woman Went To Sewing Embroidery Center Father Lodged Fir

सिलाई कढ़ाई केंद्र पहुंची युवती गायब, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक के समीप सिलाई कढ़ाई केंद्र में पहुंची एक छात्रा गायब हो गई है। मामले में 18 वर्षीय छात्रा के पिता ने मुफस्सिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए गए आवेदन में पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री सिलाई कढ़ाई केंद्र में सीखने के लिए प्रत्येक दिन जाती थी। इसी क्रम में उनकी पुत्री गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई पर कहीं पता नहीं चला। मोबाइल से संपर्क करने पर पता चला कि वह अज्ञात व्यक्ति के साथ रहती है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि छात्रा को बरामद करने कार्रवाई चल रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी कर छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...