मफलर से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सोन गढ़वा के नजदीक दरदरी के डूंगरी गांव निवासी राजेश निषाद उम्र लगभग 32 वर्ष ने आज सुबह गांव के नजदीक एक बगीचे में अपने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर वाल्मीकि नगर पुलिस थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवा दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक राजेश शादीशुदा था उसके तीन बच्चे हंै परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके पूर्व भी वह चार बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। जनवरी 2020 में भी वह जहर खाकर आत्महत्या का कोशिश किया था किंतु समय से इलाज हो जाने के कारण उसकी जान बच गई थी। सुबह वह अपनी प|ी से खेत में खाद डालने जाने के लिए बोल कर सुबह 4 बजे घर से निकला था जब उसकी प|ी खाना लेकर खेत में गई तो उसे काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला। बाद में उसके शव को खेत के नजदीक पुरुषोत्तम महतो के बगीचा में मिला।