भाजपा की नई कमेटियों के साथ 14 काे रूबरू होंगे प्रदेश के महामंत्री
जीरोमाइल स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राेहित पांडेय ने गुरुवार काे अपनी नई कमेटी के साथ पहली बैठक की। इसमें उन्हाेंने सभी मंच-माेर्चा के पदाधिकारियाें काे उनके कार्याें के बारे में जानकारी दी अाैर संगठन की मजबूती पर कार्य करने की सलाह दी। कहा कि विधानसभा अाैर लाेकसभा सीट जीतना ही हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि संगठन काे बूथ स्तर पर एक-एक व्यक्ति तक पहुंच बनाकर समाज की सेवा करना असली मकसद है। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च काे प्रदेश महामंत्री राधा माेहन शर्मा भागलपुर अाएंगे। वह भागलपुर, बांका, नवगछिया व खगड़िया के कार्यकर्ताअाें के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी मंडल स्तर के पदाधिकारियाें काे बुलाया गया है। महामंत्री की बैठक के दाे-चार दिन बाद बाकी बचे कमेटियाें के नामाें की घाेषणा की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताअाें काे पारिवारिक सदस्याें की तरह सम्मान दें, तभी हम अागे बढ़ सकते हैं। बैठक में जिला महामंत्री देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला सहित अन्य माैजूद थे।
नई कमेटी के साथ बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष राेहित पाण्डेय