26 काे सबौर प्रखंड में प्रदर्शन करेगी भाकपा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सबौर अंचल परिषद की बैठक रजन्दीपुर में हुई। इसमें जिला सचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार जन विरोधी नीति के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। निर्णय लिया गया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए 26 मार्च काे सबौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पर प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में अंचल सचिव बांके बिहारी सिंह, राज किशोर मंडल, उमेश मंडल, घोघो मंडल, परमानन्द मंडल अादि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन मंडल ने की।
सबौर अंचल परिषद की बैठक में भाग लेते भाकपा के सदस्य।