पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2.8 लाख काॅपी जांचने के लिए 4 दिन ही बचे, समय पर काम पूरा हाेना संभव नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैट्रिक परीक्षा की काॅपी जांच जिला शिक्षा विभाग के लिए चुनाैती बनी हुई है। अब तक 1500 में से सिर्फ 253 शिक्षकाें ने ही मूल्यांकन में याेगदान दिया है। काॅपियाें के जांच की रफ्तार ताे कम है ही, जांची गई काॅपियाें का अंक चढ़ाने की रफ्तार अाैर भी धीमी है। जिले में तकरीबन तीन लाख काॅपियां जांच के लिए अायी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 18 हजार काॅपियाें की जांच हुई है। सिर्फ 200 काॅपियाें का अंक बीएसईबी काे भेजा गया है।

इस स्थिति में तय तिथि 17 मार्च तक काॅपी की जांच करना कठिन है। प्रभारी डीईअाे संजय सिंह ने कहा कि मैट्रिक की काॅपी की जांच समय पर करना बड़ी चुनाैती है। इस मामले पर उच्च अधिकारियाें के साथ बैठक हाेनी है। उसके बाद वैकल्पिक रास्ता निकाला जाएगा। काॅपी की जांच छह मार्च से हाे रही है। 17 मार्च तक शेष बची 2.8 लाख काॅपियाें का मूल्यांकन करना है। चार दिन ही बचे हैं। एेसे में समय पर काू पूरा करना संभव नहीं है। काॅपी जांचने वाले नियाेजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ नियमित शिक्षक भी उन्हें समर्थन दे रहे हैं। हड़ताली शिक्षक काॅपी की जांच में नहीं अा रहे हैं। इस कारण यह समस्या है। शिक्षा विभाग भी शिक्षकाें की हड़ताल काे खत्म करने काे लेकर काेई पहल नहीं कर रहा है। मैट्रिक की काॅपी जांच जिला स्कूल, एसएम बालिका उच्च विद्यालय मिरजानहाट, माेक्षदा बालिका इंटर स्कूल, झुनझुनवाला अादर्श बालिका हार्इस्कूल, एसएस बालिका हार्इस्कूल नाथनगर अाैर श्याम सुंदर विद्या निकेतन मूल्यांकन केंद्र में चल रही है।

शिक्षकाें ने डीईअाे अाैर डीपीअाे का किया घेराव

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले करीब 200 शिक्षकाें ने शुक्रवार काे प्रभारी डीईअाे संजय सिंह व डीपीअाे एस. गुप्ता का घेराव किया। शिक्षकाें ने कहा कि जब तक दंडात्मक कार्रवाई वापस नहीं की जाती है और बकाया वेतन, एरियर मातृत्व अवकाश का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रमंडलीय सचिव डॉ. अशोक कुमार यादव एवं जिला सचिव सत्यजीत कुमार ने कहा कि शनिवार को भी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी का घेराव किया जाएगा। सदर अनुमंडल सचिव डॉ. रविशंकर ने कहा कि 500 शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है जो असंवैधानिक है। माैके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नसीम आलम, डॉ. अभय, डॉ. चंदन, अशोक कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव व्रत कुमार, केशव कुमार, प्रेम शंकर, वीरेंद्र कुमार पद्माकर, राकेश पासवान, मो. साहबान, पुष्प कुमार राय, नीरज झा आदि मौजूद रहे।

काॅपी की जांच में नहीं अा रहे हैं। इस कारण यह समस्या है। शिक्षा विभाग भी शिक्षकाें की हड़ताल काे खत्म करने काे लेकर काेई पहल नहीं कर रहा है। मैट्रिक की काॅपी जांच जिला स्कूल, एसएम बालिका उच्च विद्यालय मिरजानहाट, माेक्षदा बालिका इंटर स्कूल, झुनझुनवाला अादर्श बालिका हार्इस्कूल, एसएस बालिका हार्इस्कूल नाथनगर अाैर श्याम सुंदर विद्या निकेतन मूल्यांकन केंद्र में चल रही है।


इंटरमीडिएट की काॅपी की जांच अंतिम चरण में

भागलपुर | इंटरमीडिएट की काॅपियाें के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया गया। जिले के चार मूल्यांकन केंद्र पर काॅपियाें की जांच की जा रही है। इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका के लिए राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, इंटरस्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय अाैर नवस्थापित जिला स्कूल काे मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। केंद्राें पर 2.57 लाख काॅपियाें की जांच अंतिम चरण में है। राजकीय बालिका इंटर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके झा ने कहा कि काॅपी का मूल्यांकन पूरा किया जा रहा है। मगर काॅपी जांचने वाले शिक्षकाें की संख्या काफी कम है। इससे मूल्यांकन में दिक्कत हाे रही है। वहां 120 में से सिर्फ 30 शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। मारवाड़ी पाठशाला के प्राचार्य डाॅ. राधे श्याम राय ने बताया कि काॅपियाें की जांच लगभग पूरी हाे गई है। प्रभारी डीईअाे संजय सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट के मूल्यांकन का काम पूरा हाे चुका है।
खबरें और भी हैं...