पैसेंजर ट्रेन की लगेज बोगी में यात्रा कर रहे 4 गिरफ्तार
सुल्तानगंज। रेलवे स्टेशन सुल्तानगंज पर तैनात आरपीएफ ने डाउन वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की लगेज बोगी में यात्रा कर रहे 4 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। जो अनाधिकृत रूप से बैठकर सफर कर रहे थे। गिरफ्तार यात्रियों में सोनू कुमार, पप्पू मंडल, अशोक मंडल, चंदन कुमार का नाम शामिल है। आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उक्त सभी को पोस्ट से पीआर बांड पर छोड़ते हुए निर्धारित 16 मार्च को रेलवे कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।