नवगछिया में अलग अलग सड़क हादसों में 5 जख्मी
नवगछिया। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के रामानंद चौधरी के पुत्र प्रिंस कुमार, खगड़िया जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी सगुनी राय के पुत्र चंद्र किशोर राय, चंद्र किशोर राय की प|ी नूतन देवी एवं पुत्री कल्पना कुमारी और अधिक हरिजन के पुत्र बबुनी राय शामिल है। सभी घायलों को इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया किया गया।