दाे दिनाें में जमा हुआ 500 टन कचरा, अाज से उठेगा
होली पर नगर निगम अमले के छुट्टी के मूड में रहने से दो दिनों से शहर की सफाई नहीं हो सकी। इससे हर चौक-चौराहे और गलियों में कचरा जमा हो गया। करीब 500 टन कचरा जमा होने से शहरवासियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। अब गुरुवार से कचरा उठाया जाएगा।
त्योहार पर सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को गंदगी के बीच ही रंगों का त्योहार मनाना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक दिन की सफाई में इतने बड़े पैमाने पर जमा कचरा नहीं उठाया जा सकेगा। इसमें दो-चार दिनों का वक्त लगेगा। मालूम हो कि शहर से रोजाना 250 टन कचरा निकल रहा है। इसे उठाने के लिए 800 कर्मचारियों की ड्यूटी होती है। ऐसे में दोगुना हुए कचरे को उठाने में 800 कर्मचारियों को वक्त लगेगा।
हालांकि निगम प्रशासन कह रहा है कि गुरूवार से नियमित सफाई होगी। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी मो. रेहान का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो दिनों के लिए अलग से कर्मचारी रखने का प्रावधान नहीं है। अगले माह से अाउटसाेर्स एजेंसी से सफाई होगी।
लोगों को गंदगी के बीच ही रंगों का त्योहार मनाना
पड़ा