पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विक्रमशिला सेतु पर 8 गाड़ियां खराब, 8 घंटे तक लगा रहा जाम, कराहते रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विक्रमशिला सेतु पर रविवार काे लोगों का सफर बेहद मुश्किलोंभरा रहा। सेतु पर अाठ गाड़ियां खराब हो गई और 8 घंटे तक लम्बा जाम लग गया। जाम में फंसे लोग कराहते रहे। सुबह 11 बजे एक ट्रक खराब हुआ तो जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कर 8 गाड़ियां खराब हो गईं। किसी ट्रक का गुल्ला टूटा तो किसी के इंजन में खराबी अा गर्इ। किसी का तो टायर ही पंचर हाे गया। इससे इतना लम्बा जाम लगा कि वाहनों की कतार जगदीशपुर तक पहुंच गई। प्रशासनने एक ट्रक को खींचकर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। जैसे ही एक ट्रक को निकालने के लिए रास्ते को वन-वे किया गया, दूसरी गाड़ी खराब हो गई। शाम 6 बजे तक गाड़ियों के खराब होने का सिलसिला चलता रहा। पुलिस वाहन हटाती रही और दूसरे ट्रकों के खराब होने से जाम में फंसे लोग हलकान होते रहे।

सेतु को जोड़ने वाले सभी राह हुए जाम, शहर में भी असर

सेतु पर जाम से इसे जोड़ने वाले सभी राह जाम की चपेट में रहे। नवगछिया, सबाैर, जगदीशपुर सहित भागलपुर का शहरी क्षेत्र भी बुरी तरह जाम से त्रस्त रहा। कई लोग समय पर घर नहीं पकड़ सके तो कई समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंच सके। वे जाम में दर्द से कराहते रहे।

इधर, राहत को डीएम का निर्देश ओवरलोडिंग पर करें कार्रवाई

सिटी रिपाेर्टर | भागलपुर

अाेवरलाेडिंग वाहनाें अाैर अवैध पार्किंग से शहर में लगातार जाम जैसे हालात बन रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए डीएम ने सदर, कहलगांव अाैर नवगछिया एसडीअाे, डीएसपी अाैर एसडीपीअाे काे पत्र भेजकर निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अाेवरलाेडिंग वाहनाें अाैर अवैध पार्किंग पर राेक लगाने के लिए अभियान चलाएं। इसकी जांच करें। साथ ही रोजाना रिपोर्ट भी तलब की हैं। इनमें थाने का नाम, जांच स्थल या रूट, वाहनाें के प्रकार, अाेवरलाेडिंग में पकड़े गए वाहनाें की संख्या, अवैध पार्किंग में पकड़े गए वाहनाें की संख्या के साथ वसूली गर्इ राशि की पूरी रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए डीटीओ काे जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीटीअाे को अभियान चलाकर वाहनाें की जांच करने के निर्देश भी दिए गए। भागलपुर एसएसपी अाैर नवगछिया एसपी काे जरूरी कार्रवार्इ के लिए कहा गया है।

लगातार हाे रही हैं दुर्घटनाएं, नियमित अभियान चला कर कीजिए जांच

जारी पत्र में कहा गया है कि 9 से 11 मार्च तक हाेली अाैर दाे अप्रैल काे रामनवमी अाैर 9 अप्रैल काे शब-ए-बरात है। त्योहारों पर काफी भीड़ होती है। विशेषकर शहरी क्षेत्राें में अधिक भीड़ हाेती है। एेखा देखा जा रहा है कि वाहनाें पर क्षमता से अधिक यात्रियाें काे बिठाया जा रहा है। इससे दुर्घटना की अाशंका है। विभिन्न जगहाें पर अवैध पार्किंग हो रही है। इससे यातायात बाधित हाेता है अाैर लाेगाें काे परेशानी हो रही है। विधि व्यवस्था बनाने के लिए अवैध रूप से चल रहे वाहनाें की जांच जरूरी है। इसलिए त्याेहार के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के मद्देनजर निर्देश है कि अभियान चलाकर वाहनाें की जांच कराएं। इस दाैरान अाेवरलाेडिंग, अवैध पार्किंग की जांच कर कार्रवार्इ करें। किसी भी हालत में अवैध पार्किंग होनी चाहिए।

शाम 7 बजे मिली राहत

सुबह 11 बजे से गाड़ियां एक के बाद एक कर खराब होती रही, इसलिए परेशानी हुई। शाम में जाम खत्म हुआ। शाम 7 बजे से राहत मिली।
बबलू कुमार, प्रभारी, टीओपी

विक्रमशिला सेतु पर खराब ट्रक, ऐसे ट्रकों से लगा 8 घंटा जाम।

खबरें और भी हैं...