पति से अनबन कर गंगा में कूदी महिला, बची जान
पति से अनबन कर खुदकुशी करने की नियत से गंगा नदी में कूदी खगड़िया की रहने वाली एक महिला को गंगा घाट पर मौजूद साहसी युवकों ने नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया।
महिला की पहचान गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी लक्ष्मण पंडित की प|ी अंबिका देवी (53) के रूप में हुई। सूचना पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची, पूछताछ के बाद उसके परिजनों की खबर दी। घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की बताई गई है। दोपहर बाद थाने पर पहुंचे महिला के तीसरे पुत्र भीम कुमार ने पुलिस को लिखित रूप से उचित पहचान देकर अपनी मां को साथ लेकर घर चला गया। जाने से पूर्व बेटे ने बताया कि पेशे से राज मिस्त्री पिता से मां का किसी बात पर विवाद हुआ था।
सुबह पांच बजे बगैर किसी को कुछ बताए मां घर से निकल गई। कुछ घंटे बाद गांव के वार्ड सदस्य चंदेश्वरी मंडल ने फोन कर मुझे मां के सुल्तानगंज थाने में होने की जानकारी दी। बेटे ने बताया कि भागलपुर में उसकी एक बहन रहती है। संभवतः मां वहीं जाने के लिए और गंगा नदी के इस पार आई होगी। बेटी के घर न जाकर उसने गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की होगी।