पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फरार गब्बर पासवान व विक्की सिंह की नहीं हुई गिरफ्तारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय अौर बीएन कॉलेज के छात्र शुभम साकेत की हत्या मामले में फरार दो अारोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को लोदीपुर निवासी गब्बर पासवान की तलाश की है। वह केस का चौथा अारोपी है, जबकि उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गब्बर मूल रूप से घोरघट का रहने वाला है।

हत्या के बाद से वह घर छोड़ कर फरार है। सोमवार को पुलिस वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दे सकती है। इसके बाद बिहार-झारखंड से बाहर के जिले में पुलिस छापेमारी कर सकती है। उधर, छात्र की हत्या में फरार विक्रमशिला कॉलोनी निवासी विक्की सिंह की पता नहीं चल पाया है। होली की शाम उसने पीर बाबा चौक पर शुभम की चाकू घोंप कर हत्या कर दिया था। शुभम का दोस्त अमन घटना का चश्मदीद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तिलकामांझी पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों से कहा कि विक्की सिंह को अविलंब सरेंडर कराएं, नहीं तो पुलिस अागे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...