राजधानी में शहीद जुब्बा सहनी की आदम कद प्रतिमा लगे
रालोसपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जुब्बा सहनी के 76वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। पार्टी नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्य और वीरता को याद किया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव उमेश निषाद ने किया। सरकार से राजधानी में शहीद जुब्बा सहनी की आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग की। चेताया कि मांग नहीं मानने पर रालोसपा आंदोलन शुरू करेगी। रालोसपा नेताओं ने कहा कि अंग्रेज गरीबों पर अत्याचार कर रहे थे। इसके विरोध में जुब्बा सहनी ने आंदोलन किया। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में अंग्रेज थानेदार मिस्टर बॉलर को थाने में जिंदा जला दिया था। बाद में जुब्बा सहनी को गिरफ्तार किया, लेकिन प्रताड़ना के बाद भी अपने साथियों का नाम नहीं बता पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ले लिया। 11 मार्च 1944 को जुब्बा सहनी को भागलपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। कार्यक्रम में पार्टी नेता अनिल यादव, भोला शर्मा, मोहन यादव, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, कुंदन प्रकाश, रामशरण कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनोज कांत, सौरभ सागर, पप्पू मेहता, विनोद कुमार पप्पू, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, रवि प्रताप कश्यप, नीरज कुमार व राहुल कुमार मौजूद थे।
अमर शहीद जुब्बा सहनी के चित्र पर माल्यार्पण करते नेतागण।