नारायणपुर में हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार
नारायणपुर | ट्रक और बस में सीधी टक्कर के बाद नारायणपुर चौक पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सभी अपने-अपने परिजनों की तलाश कर रहे थे। वहीं घायलों की कराह से माहौल गमगीन हो उठा। आसपास के ग्रामीण उन्हें बस के अंदर से निकाल रहे थे। यात्रियों ने कहा कि बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। मना मरने के बावजूद बस चालक काफी तेज गति से वाहन को चला रहा था। पुलिस फरार बस चालक और खलासी का पता लगा रही है। दुर्घटना में छोटू कुमार कटिहार, खुशी कुमारी, पति आशीष यादव, गरैया परबत्ता नवगछिया, अफजल, तिलकामांझी, रवि कुमार पंडित, खरीक, बरुण यादव, कन्हैयाचक परबत्ता, अमित साह, मधुरापुर, राजू मांझी शाहकुंड, पंकज कुमार, मधुरापुर, बिनय कुमार, महेशखूंट, कैलाश सतियारा, प्रहलाद भरतखंड, खुशबू मुंगेर,अरुण शर्मा ट्रक उपचालक राजकुमार व अजय शाहकुंड, चन्दन कुमार महेशखूंट, राकेश खरीक, निरंजन कुमार खगड़िया व सावन कटिहार घायल हुए हैं।
नारायणपुर में घायलों को बस से निकालते ग्रामीण।