विशौनी को हराकर अकबरनगर बना कबड्डी चैंपियन
सुल्तानगंज | होली त्योहार के उपलक्ष्य पर नप वार्ड 19 स्थित विशौनी मोहल्ले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरियारपुर, अकबरनगर, विशौनी सीनियर और जूनियर, इस्लामनगर, गंगापुर, कसमाबाद, शाहाबाद कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला अकबरनगर बनाम विशौनी टीमों के बीच खेला गया। अकबरनगर की टीम ने विशौनी सीनियर टीम को पराजि कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को वार्ड 21 के वार्ड पार्षद मनोज कुमार यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर राजद अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य बिक्की कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।