ट्रेन से गिरने से अकबरनगर के अधेड़ की हो गई माैत
भागलपुर| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर अकबरनगर के 45 वर्षीय ग्रामीण उपेंद्र तांती की माैत हाे गई है। रेल पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाया। जीअारपी के एसएचअाे अरविंद कुमार ने बताया कि उपेंद्र तांती के पास से अकबरनगर से भागलपुर का टिकट मिला है। जीअारपी ने उनके बेटे करण कुमार के बयान पर यूडी केस अंकित किया है।