प्राइवेट क्लीनिक से शराब बरामद, संचालिका गिरफ्तार
सुल्तानगंज | किराए के मकान में संचालित प्राइवेट क्लीनिक से पुलिस ने छापेमारी कर 33 बोतल विदेशी शराब के साथ क्लिनिक संचालिका को गिरफ्तार किया है। कुम्हारगली स्थित पीर बाबा के समीप उत्तर दिशा में गली में संचालित उक्त क्लीनिक में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी की उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में झोले में रखे रॉयल स्टेज की 750 एमएल की 18 व 375 एमएल की 7 और बियर प्राइस 750 एमएल की 8 कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद जब्त किया। पुलिस संचालिका पूनम देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला किराए के मकान में क्लिनिक चला रही थी। जबकि उसका आवास अपर रोड स्थित इन्द्रपुरी होटल के समीप
राजहंस गली में है। महिला ने अपने पति का नाम शीलधर प्रसाद यादव बताया है। पुलिस हर प्वाईंट पर जांच कर रही है।
सुल्तानगंज थाने की पुलिस बरामद शराब की सूची बनाती हुई।