डकैती की साजिश रचने का अाराेपी गिरफ्तार
भागलपुर| बरारी पुलिस ने डकैती की साजिश रचने का फरार अारोपी मेजर यादव उर्फ पवन को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुरानी ड्योढ़ी का रहने वाला है। बरारी थानेदार ने उसके खिलाफ नवंबर माह में केस दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके बाकी साथी को पहले ही हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।