पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Bhagalpur News Arrested Pistol Recovered From Arrested Ravish39s House Assassins Attacked Kameshwar Pandey39s Head With His Butt

गिरफ्तार रवीश के घर से पिस्टल बरामद, इसकी बट से कामेश्वर पांडेय के सिर पर हत्यारों ने किया था वार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय अौर उनकी घरेलू नौकरानी रेणु झा की हत्या मामले में रिटायर वायरलेस दारोगा के गिरफ्तार पुत्र रवीश कुमार सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सकरुल्लाचक स्थित घर से लोडेड पिस्टल बरामद किया है। इसी पिस्टल की बट से हत्यारोंं ने कामेश्वर पांडेय के सिर पर प्रहार किया था। पुलिस पिस्टल की फोरेंसिक जांच कराएगी, ताकि उसमें लगे खून से कामेश्वर पांडेय के खून का मिलान हो सके। तिलकामांझी पुलिस ने रविवार शाम को गिरफ्तार रवीश को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में रवीश ने डबल मर्डर के संबंध में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। उसने बताया कि हत्या की पूरी साजिश गोपाल भारती ने रची थी, जिसमें मेरे अलावा राज कुमार सिंह उर्फ राज, गब्बर पासवान को उसने शामिल किया था। त्रिमूर्ति चौक पर हम चारों की बैठकी होती थी।

वकील के घर से लूटे कैश-जेवर गोपाल ने साथियों को देने का दिया था प्रलोभन

अक्सर गोपाल भारती हमलोगों से कहता था कि वकील कामेश्वर पांडेय बहुत तंग कर रहे हैं। बाहरी लोगों को बुलाकर गाली-गलौज करवाते हैं अौर कमरा खाली करने को कहते हैं। मार्च में कमरा खाली करने को कहते हैं। इससे गोपाल काफी गुस्से में था अौर उसने वकील की हत्या की साजिश रच डाली। तीनों दोस्तों से कहा कि घर में बुजुर्ग वकील अौर उसकी बुजुर्ग नौकरानी अौर दिव्यांग बेटा रहता है। वकील के पास बहुत पैसा है। वकील को मार देंगे अौर सारा पैसा, जेवर तीनों को बांट देंगे। गोपाल के प्रलोभन पर उसके तीनों दोस्त रवीश, राज कुमार सिंह उर्फ राज, गब्बर पासवान तैयार हो गए। हत्या के िलए गोपाल भारती ने रवीश अौर राज को एक-एक पिस्टल अौर गोली भी दी। 5 मार्च की रात हम तीनों दोस्त नबावबाग कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंच कर गोपाल का इंतजार करने लगे। कुछ देर में गोपाल भारती का फोन अाया अौर तीनों को अपने डेरा पर बुलाया। गोपाल के कमरे में बैठ कर हमलोगों हत्या के िलए मौके का इंतजार करने लगे।

हत्याराें काे जल्द सख्त सजा दिलाए पुलिस : विधायक

सिटी रिपाेर्टर | भागलपुर

नगर विधायक अजीत शर्मा रविवार काे स्व. कामेश्वर पांडे के आवास पर पहुंचे अाैर शोक संतप्त परिजनों काे सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड जघन्य और निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस दाेषियाें काे गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दिलवाए। फरार आराेपियों को तुरंत पकड़े। माैके पर पार्षद संजय कुमार सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार दुबे, हृदय राय, अजय कुमार सिंह, डॉ. अभय आनंद अादि माैजूद थे।

गब्बर ने तकिया से वकील का मुंह दबाया गोपाल ने सीने पर चढ़ कर गला दबा दिया

गब्बर ने तकिया उठा कर कामेश्वर पांडेय का मुंह दबा दिया। रवीश ने अधिवक्ता का दोनों पैर पकड़ कर रखा, जबकि गोपाल भारती सीने पर चढ़ कर गला दबा दिया। राज कुमार ने पिस्टल की बट से कामेश्वर पांडेय को सिर पर कई बार मारा, जिससे काफी खून बहने लगा। बिस्तर पर ही कामेश्वर पांडेय की मौत हो गई। इसके बाद गोपाल भारती दूसरे कमरे में गया अौर कामेश्वर पांडेय की अलमारी खोलकर उसके लॉकर में रखे एक लाल रंग के रुपए भरा थैला निकाल लिया। टीवी के पास कार की चाबी भी उसने ने लिया। गोपाल ने गराज से अधिवक्ता की कार निकाली अौर जिस पर हमलोग सवार होकर तिलकामांझी, बरारी, विक्रमशिला पुल पहुंचे। लाइन होटल में खाना खाकर गब्बर घर लौट गया, जबकि तीनों किशनगंज चले गए।

नौकरानी को खींच कर गोपाल के कमरे में घुसाया अौर चारों ने मिलकर मार डाला

इसी बीच वकील की नौकरानी गेट में ताला बंद कर लौट रही थी। तभी सीढ़ी के पास राज कुमार ने नौकरानी को खींच कर गोपाल के कमरे में घुसा लिया अौर उसका मुंह बंद कर दिया। गोपाल ने नौकरानी के गले में रस्सी लपेट दिया। हॉल में रस्सी से गोपाल ने नौकरानी का गला घोंट दिया अौर राज कुमार ने रॉड से उसके सिर पर वार किया। रवीश नौकरानी का दोनों हाथ पकड़ा था, जबकि गब्बर उसका दोनों पैर दबा कर रखा था। नौकरानी की मौत हो जाने के बाद उसका हाथ-पैर बांध कर पोर्टिको में रखे ड्रम में लाश छिपा दिया। हॉल में नौकरानी का काफी खून गिर गया था, जिसको हमलोगों ने मिलकर पानी से धो दिया अौर कपड़े से फर्श को पोंछ दिया। तब गोपाल ने अपने कमरे को ताले से बंद कर दिया।

जेल भेजा गया रवीश कुमार सिंह।

अधिवक्ता के भतीजा अिभजीत को सांत्वना देते नगर विधायक ।
खबरें और भी हैं...