पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिरफ्तार अाराेपियाें काे रिमांड पर लेगी पुलिस, काॅल डिटेल भी खंगाला जा रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट बार काउंसिल के काे-चैयरमैन व भागलपुर के वरीय अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की हत्या मामले में पुलिस गिरफ्तार मुख्य अाराेपी गाेपाल भारती, उसके सहयाेगी राजकुमार एवं रवीश कुमार काे जल्द ही रिमांड पर लेगी। पुलिस इस दाेहरे हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करने की भी तैयारी कर रही है।

केस के अाईअाे अाराेपियाें काे रिमांड पर लेने के लिए काेर्ट में अर्जी देंगे। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि तीन दिन के लिए जेल में बंद तीनाें अाराेपियाें काे पुलिस रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि इस हत्याकांड में अाैर काैन-काैन शामिल थे। पुलिस गाेपाल भारती समेत अन्य अाराेपियाें के माेबाइल का लाेकेशन एव सीडीअार भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि इस केस में गाेपाल भारती का एक वीडियाे भी वायरल हुअा है जिसमें उसने अपराध काे स्वीकार किया है। पुलिस काे दिए अपने स्वीकाराेक्ति बयान में भी गाेपाल ने अपना जुर्म कबूल किया है।

एसएसपी अाशीष भारती ने बताया कि गाेपाल भारती के वायरल वीडियाे में अगर काेई तथ्य इस केस में सबूत के ताैर पर मिलेगा ताे पुलिस उसे केस में लाएगी। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से कर रही है। केस के अाईअाे चार्जशीट लिखने में जुट गए हैं। अधिवक्ता के माेबाइल का सीडीअार भी खंगाला जा रहा है। गुरुवार काे तिलकामांझी पुलिस ने इस केस में पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर किशनगंज जिले के डुमरिया के अरविंद कुमार का बयान प्रभारी सीजेएम की अदालत में कराया। अरविंद कुमार के यहां से ही पुलिस ने अधिवक्ता की कार बरामद की थी। इंजीनियर ने पुलिस काे बताया है कि गाेपाल भारती उसका दूर का रिश्तेदार है। वह अधिवक्ता की कार काे उसके घर के अागे लगाकर चल गया था। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। जब उसने अपने घर के अागे कार काे देखा ताे परिवहन विभाग के एप पर उक्त नंबर की जांच की ताे पता चला कि गाड़ी भागलपुर की है। तिलकामांझी थानेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस केस में अरविंद कुमार की काेई भूमिका नहीं है। गाड़ी उसके घर के अागे लगा दी गई थी।

एसएसपी से मिले वकील कामेश्वर पांडेय के बेटी-दामाद, मांगी सुरक्षा

गुरुवार काे वकील की बेटी अाशा व दामाद प्रदीप चाैबे ने एसएसपी अाशीष भारती से मिलकर सुरक्षा मांगी है। उन्हाेंने एसएसपी से कहा कि रात के समय घर में भय लग रहा है। इसलिए उनके घर पर पुलिस की तैनाती की जाए। एसएसपी ने दाेनाें काे पूर्ण सुरक्षा देने का भराेसा दिलाया। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद जरूरत हाेने पर उनके घर पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। उन्हाेंने तिलकामांझी थानेदार काे निर्देश दिया है कि वे अधिवक्ता के घर की निगरानी करते रहें। पेट्राेलिंग गाड़ी अधिवक्ता के घर की गली में जाए। अाशा चाैबे ने कहा कि उसके पिता की छवि खराब करने के लिए मुख्य अाराेपी उनपर झूठे अाराेप लगा रहा है। पुलिस की जांच पर उन्हें भराेसा है। दामाद प्रदीप चाैबे ने कहा कि उन्हें परिवार से पूरा सपाेर्ट मिल रहा है। घटना के बाद कुछ किराएदार घर चले गए थे, उनमें कुछ लाैटे भी हैं। बताया जाता है कि श्राद्ध कर्म के बाद किराएदाराें से मकान खाली करने काे कहा जा सकता है।

पांच मार्च की रात अधिवक्ता व उनकी नाैकरानी की हुई थी हत्या

तिलकामांझी के नवाबबाग कॉलोनी में कामेश्वर पांडेय और उनकी नौकरानी की पांच मार्च की रात हत्या कर दी गयी थी। बदमाश उनका कार भी ले गए थे। सुबह अधिवक्ता का शव कमरे में और उनकी नौकरानी का शव पोर्टिको स्थित ड्रम में मिला था। मामले में पहली गिरफ्तारी सात मार्च को रवीश कुमार की हुई। वह सकरुल्लाचक का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशनगंज से अधिवक्ता की कार बरामद कर ली थी।

एसएसपी कार्यालय में सुरक्षा मांगने के लिए पहुंचे कामेश्वर पांडेय की बेटी अाशा व दामाद प्रदीप चाैबे।
खबरें और भी हैं...