माता के जयकारे के साथ रवाना हुई अास्था सर्किट ट्रेन
इंडियन रेलवे केटरिग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से चलाई गई आस्था सर्किट ट्रेन भागलपुर से गुरुवार की सुबह नाै बजे जय श्रीराम, जय माता दी कि जयघोष के साथ खुली। आस्था सर्किट ट्रेन तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस दाैरान ट्रेन पर सवार श्रद्धालु काफी खुश दिख रहे थे। रामलला का दर्शन करने की उनमें अातुरता दिखी। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में एक बर्थ भगवान की मूर्तियों रखीं रखी गई थी। आस्था सर्किट ट्रेन खुलते ही यात्री भजन-कीर्तन करने लगे। आस्था सर्किट से सफर करने वाले यात्री राम जन्म भूमि अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बाघा बॉर्डर भी जाएंगे। यात्रा कराने के बाद यह ट्रेन 20 मार्च को भागलपुर लौटेगी। अाईअारसीटीसी के अफसराें ने बताया कि ट्रेन में श्रद्धालुअाें काे नाश्ता, पानी और भोजन भी मिलेगा। सभी कोच में सुरक्षा गार्ड और फर्स्ट एड का सामान भी माैजूद है। हर कोच में आरओ पानी का जार श्रद्धालुअाें काे दिया गया। आईआरसीटीसी की ओर से सभी जोन और रेल मंडलों में तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने के लिए आस्था सर्किट स्पेशल का परिचालन किया जा रहा था।
13 मार्च की रात हरिद्वार पहुंचेगी ट्रेन, यहां से ऋषिकेश जाएंगे यात्री | आइआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र के वरीय पर्यवेक्षक मनीष कुमार ने बताया कि भागलपुर से कुल 400 श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार हुए हैं, कुल 550 यात्री तीर्थयात्रा में शामिल हुए हैं। ट्रेन में कुल सीट 700 थी, लेकिन इस बार इस ट्रेन में श्रद्धालुअाें की संख्या थाेड़ी कम रही है। उन्हाेंने बताया कि पूर्व बिहार के लोगों को इस ट्रेन से जोड़ने की कोशिश की गई है। उन्हाेंने बताया कि आस्था सर्किट स्पेशल 13 मार्च की रात आठ बजे पहले हरिद्वार पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को बस से ऋषिकेश का दर्शन कराया जाएगा। 15 मार्च को माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। 16 मार्च को यहां से चलेगी और जालंधर सिटी पहुंचेगी। यहां से बस से स्वर्ण मंदिर और बाघा बॉर्डर के लिए ले जाया जाएगा। 18 को यहां से खुलने के बाद यह ट्रेन 19 को फैजाबाद आएगी। जहां से लोगों को अयोध्या, सरयू नदी और रामजन्म भूमि का दर्शन कराया जाएगा। 19 की शाम फैजाबाद से चलेगी और 20 को भागलपुर पहुंचेगी।
अास्था सर्किट ट्रेन के साथ अाईअारसीटीसी के कर्मचारी।