जानलेवा हमले में जख्मी सांसद के रिश्तेदार के घर घुसने की कोशिश
बांका सांसद गिरधारी यादव के जख्मी रिश्तेदार अरविंद यादव के घर 9 मार्च की रात फिर एक युवक ने घुसने की कोशिश की। इस बाबत शीतला स्थान रोड निवासी अरविंद यादव ने तिलकामांझी थाने में लिखित सूचना दी है। घर में घुसने वाले युवक की पहचान चाय दुकानदार राजू यादव की रूप में हुई है। अरविंद का कहना है कि राजू के साथ 3-4 लड़के थे। इसमें एक लड़का मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प|ी ने देख लिया अौर उसे टोक दिया। इस पर बांस उठाकर युवक ने जान मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बता दें कि 25 जनवरी को अपराधियों ने घर में घुसकर अरविंद यादव अौर उनकी प|ी को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया था। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
होलिका दहन के लिए बांस लेने गया था युवक : सिटी डीएसपी
सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि अरविंद यादव के अावेदन पर जांच की गई। जो युवक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, पता चला कि वह होलिका दहन के लिए बांस लेने गया था। अगर, अरविंद यादव के पास घटना से संंबंधित कोई फुटेज है तो पुलिस को दे।