रत्तीपुर बैरिया में चलाया गया जागरूकता अभियान
प्रखंड के रत्तीपुर बैरिया पंचायत में संकल्प ज्योति संस्था की ओर से ग्रामीणों को मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। वार्ड चार, 12 और वार्ड 15 में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर चंदा देवी, पिंकी देवी, फूल कुमारी ने महिला सशक्तीकरण के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। साथ ही महिलाओं को जानकारी दी गई मां का दूध नवजात शिशु के लिए अत्यन्त लाभकारी होता है। महिलाओं को जानकारी दी गई कि शिशु की देखभाल बेहतर तरीके से करनी चाहिए। ताकि वह स्वस्थ रह सके। यह सब बेहतर देखभाल से ही संभव हो सकता है।
रत्तीपुर बैरिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं।