बिहपुर में बाॅल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को लगाए रंग-गुलाल
समाराेह में बाॅल बैडमिंटन खिलाड़ी।
भागलपुर| बिहपुर रेलवे ग्राउंड पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को लगाया रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के गीतों पर खूब थिरके। समारोह में मो. इरफान आलम ने कहा कि होली गिले-शिकवे व पुराने कड़वाहट को बुलाकर आपसी प्रेम का संदेश देता है। इस मौके पर जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, जिला अध्यक्ष घंटु सिंह, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, मो. शमीम उर्फ मुन्ना, मो. खुर्शीद आलम, अमन पंडित, मुकेश पोद्दार, कल्याण झा, सन्नी पोद्दार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, नंदनी कुमारी, चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, आकांक्षा मिश्रा, अमन कुमार, मो. सैफ अली, घनश्याम कुमार, अमित कुमार, अभिनव कुमार, सूरज कुमार, आशीष कुमार, गुलशन कुमार, बट्टू कुमार व अन्य शामिल हुए।